Description
About The Book :
‘प्रकृतिपथ – अपनी प्रकृति, अपना जीवन पथ’ आत्म discovery की नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, आत्मबोध और जीवन की वास्तविकता को समझने की एक प्रेरणादायक यात्रा है। यह पुस्तक इच्छाओं, अहंकार, भय, क्रोध, प्रेम, सुख, दुःख, कर्म, अनुशासन और धैर्य जैसे विषयों के माध्यम से मनुष्य को अपनी वास्तविक प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है। प्रकृति के सहज सिद्धांतों और जीवन के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक पाठकों को अपने भीतर झाँकने, मानसिक बंधनों से मुक्त होने और सार्थक जीवन जीने की नई दृष्टि प्रदान करती है।
About The Author:
अमरेश कुमार सिंह
संस्थापक – प्रकृति पथ
अमरेश कुमार सिंह एक चिंतक, मार्गदर्शक और जीवन-दिशा सलाहकार हैं, जो मानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति एक विशिष्ट प्रकृति लेकर जन्म लेता है। प्रकृति पथ के माध्यम से वे यह सरल लेकिन गहरा संदेश देते हैं कि जब जीवन अपनी वास्तविक प्रकृति के अनुरूप जिया जाता है, तभी वह संतुलित और सार्थक बनता है।
उनका कार्य आत्म-जागरूकता, स्वभाव की पहचान, आंतरिक संतुलन और सजग जीवन पर केंद्रित है। वे प्रतिस्पर्धा और तुलना के बजाय आत्म-चिंतन और स्वीकृति को महत्व देते हैं।
उनकी दृष्टि है कि व्यक्ति अपनी आंतरिक शक्ति को पहचाने और अपने जीवन का एक ऐसा मार्ग चुने, जो शांत, उद्देश्यपूर्ण और सशक्त हो।






Reviews
There are no reviews yet.