Description
About The Book
‘रिश्ते डॉट कॉम’ उन तमाम रिश्तों पर एक व्यंग्यात्मक नज़र है, जो आधुनिक जीवन में नए रूप, नए नाम और नई सुविधाएँ लेकर हमारे सामने आए हैं।
यहाँ ठगे जाने पर अभिनंदन है, उधार में उद्धार है, काम में ऑझराइजेशन है, तकनीक में आधुनिक जिन्न है, थकान में मुस्कान है, भोजन में चटपटापन है, पैसे में चींटी है, प्रेम में परफेक्ट दूल्हा है, जीवन में सेल्फी है और आत्मा के दरवाजे पर आत्मप्रेम के सात फेरे हैं। चूंकि हम सब किसी न किसी ‘डॉट कॉम’ से जुड़े हुए हैं। लेकिन असली सवाल बाकी है कि क्या हम सचमुच एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं?
About The Author:
नाम- प्रभाष पाठक
पिता का नाम -स्व. अम्बरीष पाठक
माता का नाम – स्व. मीरा पाठक
जन्म स्थान -भागलपुर, बिहार
शिक्षा-तिलकामांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से बी.एस.सी (गणित), नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर लोक प्रशासन में एवं इग्नू से अर्थशास्त्र में.
अभिरूचि- मुख्यतः निबंध लेखन के साथ-साथ अन्य साहित्यिक विधाओं लघुकथा, व्यंग्य, कविता में भी रचना।
सृजन – विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं आधारित पत्रिकाओं यथा करंट अफेयर्स टूडे(दृष्टि पब्लिकेशन), सिविल सर्विसेज क्रोनिकल, प्रतियोगिता दर्पण, सक्सेस मिरर, सामान्य ज्ञान दर्पण में विगत 6 वर्षों से लेखन । इसके अलावा विभिन्न साहित्यिक पत्रिका यथा सरिता, कथा काव्य धारा, नागाचंल, पाखी, चौखट, रचना उत्सव, लहक,संवदिया, समय सुरभी अनंत, तीसरी आंख, साहित्यनामा आदि में नियमित रूप से प्रकाशित। हाल में दो व्यंग्य संग्रह “भूत का भूत”, “पेट भर गया क्या” दो निबंध संग्रह एवं एक कविता संग्रह “जीवन अर्थहीन नहीं” प्रकाशित।
स्थायी पता- नीलकंठ नगर, तिलकामांझी, भागलपुर, बिहार पिन 812001
संप्रति- सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, अररिया, बिहार पिन-854311
मोबाइल नंबर- 9534412652 ईमेल- prabhash2000@ gmail.com






Reviews
There are no reviews yet.